ज्यादा गर्मी लगने पर क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Thu 1st Dec 2022 : 13:23

शरीर की गर्मी को कैसे कम करें, अपनाएं ये 7 बेहतरीन उपाय, जल्द मिलेगी राहत

शरीर की गर्मी बढ़ने के कुछ सामान्य से कारण हो सकते हैं जैसे कि धूप में ज्यादा देर तक रहना या फिर हैवी दवाईयों का सेवन करना, ज्यादा खा लेना, हैवी वर्क आउट कर लेना। जानते हैं शरीर की गर्मी को कैसे कम करें।

इंसान की शरीर का औसत तापमान 37 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। अगर इससे कम या फिर ज्यादा हो जाए तो शरीर में परेशानी पैदा होने लगती है। शरीर की गर्मी बढ़ने से कई तरह की समस्या आने लगती है जिससे छुटकारा पाना मुश्किल हो जाता है। 

शरीर की गर्मी बढ़ने के कुछ सामान्य से कारण हो सकते हैं जैसे कि धूप में ज्यादा देर तक रहना या फिर हैवी दवाईयों का सेवन करना, ज्यादा खा लेना, हैवी वर्क आउट कर लेना। ऐसे में बॉडी टेम्प्रेचर भी बढ़ने के साथ-साथ शरीर में गर्मी बढ़ने लगती है। जानते हैं शरीर की गर्मी कम करने के कुछ उपायों के बारे में-

विटामिन सी देने वाले आहार खाएं
नींबू, संतरे जैसे फलों में विटामिन सी पाया जाता है। इस चाहें ऐसे ही खायें या फिर शर्बत बनाकर पीएं इसका फायदा आपको मिलता है। फल और हरी सब्जियां वैसे भी गर्मियों में खाने की सलाह दी जाती है इनमें बड़ा मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो शरीर की गर्मी को दूर करने में मदद करता है।

ज्यादा तेल मसाला खाने से बचें
गर्मियों में खास तर पर ज्यादा तेल व मसालेदार भोजन करना अवॉइड करें। इससे आपका पेट भी ठंडा रहेगा और आपका शरीर भी। वसा और कैफीन वाली चीजें खाने पीने से भी बचना चाहिए। ये सभी चीजें शरीर में गर्मी को बढ़ाते हैं।
ठंडे पानी का सेवन
ठंडे पानी शरीर को ठंडा रखने का प्राकृतिक व उत्तम उपाय है। यह प्रभावी के साथ-साथ किफायती भी है। यह आपको आसानी से आपके घर पर ही मिल जाएगा। हालांकि यहां ध्यान रखें कि आप जहां तक को सके फ्रीज से निकाला हुआ कोल्ड फ्रीज पानी ना पीएं। सामान्य ठंडा पानी पीने को प्राथमिकता दें जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद होगा। रोजाना पर्याप्त मात्रा में ठंडा पानी पीएं। बेहतर होता है कि आप घड़े का ठंडा पानी पीएं वह आपके सेहत के लिए काफी बेहतर होगा।
हाथ पैर को ठंडे पानी में डाल कर रखें
ऐसी सलाह दी जाती है कि हाथों की हथेलियां व दोनों पैर ठंडे पानी में 10 से 15 मिनट तक डालकर बैठें तो इससे आपके शरीर के अंदर की गर्मी आपके हाथ और पैरों के जरिए बाहर निकल जाती है और फिर इससे आपको आराम मिलता है। इसके अलावा अपने चेहरे व आंखों पर ठंडे पानी के छींटे भी मारते रहें।
सत्तू का सेवन
सत्तू बेहद ठंडा माना जाता है। खास कर गर्मियों में सत्तू और नींबू को ठंडे पानी में घोल कर शर्बक बना कर पीएं इससे आपके शरीर के अंदर की गर्मा कम होती है। उत्तर भारत में खास तौर पर बिहार में सत्तू लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है।
तिल का सेवन
तिल की तासीर भी ठंडी होती है। तिल के बीजों को पानी में भिगो लें और फिर इस पानी को छान कर पीने से काफी फायदा मिलता है। इससे शरीर ठंडा रहता है और गर्मी में लू भी लगने का खतरा कम रहता है। 
पुदीना
पुदीना काफी ठंडा माना जाता है। यह प्राकृतिक रुप से ठंडा होता है इसलिए गर्मी के दिनों में पुदीने का रस या फिर पुदीने की चटनी खाने की सलाह दी जाती है यह शरीर की गर्मी को कम करने में काफी सहायक होता है। इससे गर्मी में लू भी नहीं लगता है और शरीर का तापमान कम रहता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info